छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, धमतरी में दो पालियों में होगी आयोजित


धमतरी(प्रखर) छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन आज  किया जा रहा है। यह परीक्षा प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों के साथ-साथ धमतरी में भी दो पालियों में संपन्न होगी।
    पहली पाली में सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक सामान्य अध्ययन (General Studies) का प्रश्नपत्र होगा, जबकि दूसरी पाली दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) आयोजित किया जाएगा। परीक्षा को लेकर धमतरी जिले में प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।
     जिला प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पूर्व केंद्र में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
धमतरी में परीक्षा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी राज्य सेवा में चयनित होकर प्रशासनिक सेवाओं में योगदान देने का सपना लेकर परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र साथ लेकर आएं तथा परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button