छत्तीसगढ़

कंटेनर के गुप्त चैंबर से 5 करोड़ का गांजा जब्त, तस्कर आयाज खान गिरफ्तार

कंटेनर के गुप्त चैंबर से 5 करोड़ का गांजा जब्त, तस्कर आयाज खान गिरफ्तार

कवर्धा। तस्कर कंटेनर में गुप्त चैंबर बनाकर अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहा था। इसकी सूचना पर थाना चिल्फी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नागालैंड पासिंग एक कंटेनर के माध्यम से भारी मात्रा में गांजा ओडिशा से राजस्थान की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के सीमावर्ती थाना चिल्फी क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध कंटेनर को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में बनाए गए विशेष गुप्त चैंबर से 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा हुआ गांजा बरामद किया गया। कुल जब्त मादक पदार्थ का वजन करीब 9 क्विंटल (900 किलोग्राम) बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है, जिसे भी जब्त कर लिया गया है।

मौके से पुलिस ने आरोपी आयाज खान (निवासी भरतपुर, राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यह खेप ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था। पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button