छत्तीसगढ़

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल टूर्नामेंट 2025-26 में आईएसबीएम यूनिवर्सिटी ने जीता गोल्ड मेडल

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल टूर्नामेंट 2025-26 में आईएसबीएम यूनिवर्सिटी ने जीता गोल्ड मेडल

 

रायपुर। मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल टूर्नामेंट 2025-26 में आईएसबीएम यूनिवर्सिटी, गरियाबंद (छत्तीसगढ़) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ आईएसबीएम यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है।

 

देशभर की विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों के बीच आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कड़ा मुकाबला किया। वुडबॉल के इस रोमांचक टूर्नामेंट में आईएसबीएम यूनिवर्सिटी की टीम ने उत्कृष्ट समन्वय, अनुशासन और खेल कौशल का परिचय देते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और टीमवर्क ने विश्वविद्यालय को गोल्ड मेडल दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

आईएसबीएम यूनिवर्सिटी की विजेता टीम में प्रबोध सिंह खंगरोट, शिवराज सिंह, स्वरूप सिंह जोधा, कमल सिंह, अगर सिंह और मनीष शामिल रहे। इन सभी खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास और समर्पण के साथ मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक, धैर्य और रणनीति का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल विश्वविद्यालय बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य का भी नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

 

टीम के साथ मैनेजर पंकज दिनेश सिंह ने भी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

इस शानदार सफलता पर आईएसबीएम यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. विनय एम. अग्रवाल, कुलपति डॉ. आनंद महलवार तथा कुलसचिव डॉ. बी. पी. भोल ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है और इससे अन्य छात्रों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि आईएसबीएम यूनिवर्सिटी में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जाता है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। विश्वविद्यालय भविष्य में भी छात्रों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

 

आईएसबीएम यूनिवर्सिटी की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button