छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई आज से शुरू

छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई आज से शुरू
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई आज सोमवार 9 मार्च से एक बार फिर शुरू हुई है। आज सदन में मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों को लेकर चर्चा जारी है। सदन में आज दो ध्यानाकर्षण भी लगाए गए हैं, जिन्हें विधायक भावना बोहरा और ब्यास कश्यप द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा सभापति गोमती साय द्वारा प्रतिवेदनों की प्रस्तुति भी की जाएगी। आज से विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा की शुरुआत होगी, जिसमें डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा शामिल होंगे।



