छत्तीसगढ़

छगविस का बजट सत्र : अफीम की खेती पर सदन में विपक्ष ने सरकार को घेरा, गर्भ गृह में धरने पर बैठे विधायक निलंबित 

गृहमंत्री विजय शर्मा ने मामले में दिया वक्तव्य, अजय चंद्राकर ने उलटे कांग्रेस पर लगाया आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शून्यकाल में आज अफीम की खेती का मुद्दा गूंजा। अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद भाजपा से निलंबित हुए विनायक ताम्रकार के प्रकरण में विपक्ष द्वारा स्थगन प्रस्ताव लाया गया। विपक्ष ने सदन में यह मामला जोरशोर से उठाया। पूरे मामले पर सदन में सत्ता पक्ष ओर विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा हुआ. इसके साथ सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सभापति ने अफीम की खेती पर विपक्ष के स्थगन को अग्राह्य किया। स्थगन अग्राह्य होने से विपक्ष नाराज हुआ। अफीम की खेती को लेकर हुए हंगामे के बीच विपक्षी विधायकों ने गर्भगृह में प्रदर्शन किया। गर्भगृह में प्रदर्शन करने वाले विपक्षी विधायक निलंबित हुए। सभापति ने विधायकों के निलंबन की घोषणा की। गर्भगृह में पहुंचकर विपक्ष ने नारेबाजी की। गर्भगृह में विपक्ष के विधायक धरने पर बैठ गए।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि राजधानी से 50 किलोमीटर की दूरी पर विनायक ताम्रकार नाम का व्यक्ति अपनी निजी भूमि पर अफीम की खेती करने में लगा हुआ है। पूरा छत्तीसगढ़ सुलझे नशे से बर्बाद हो रहा है, और जिस ट्रैक से दूसरे तरफ किसानों के धान की खरीदी नहीं की जा रही ऐसे में हमे यह लगता है कि शायद आप लोग यही चाहते हैं कि पूरे छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती हो। छत्तीसगढ़ जो धान का कटोरा है। उसे आप लोग अफीम का कटोरा बनान चाहते है। इसमें पूरे शासन के लोग शामिल हैं। यह सामूहिक संरक्षण में किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि विनायक ताम्रकार को बचाया जा रहा है। सीबीआई या विधायकों की दल के माध्यम से मामले की जांच होनी चाहिए।

अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर संरक्षण का आरोप लगा दिया। इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि मै तो यही कहूंगा कि इसमें कांग्रेस शामिल है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री का नाम लिया। इसका असली तथ्य कहां है? यह खेती आज से नहीं चालू है। यह खेती 4 साल से हो रही है। वहां की दूरी पाटन से 40 किलोमीटर है। अजय चंद्राकर ने कहा कांग्रेस के समय में अफीम की खेती शुरू हुई। भूपेश बघेल ने कहा एफआईआर में लीपापोती करने की कोशिश की गई है, क्यों बचा रहे हैं। विनायक ताम्रकार को बचाने की कोशिश की जा रही है। अजय चंद्राकर के आरोप पर विपक्षी विधायक बिफर गए। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।

भूपेश बघेल बोले लीपापोती करने की कोशिश की

कांग्रेस विधायक पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा विनायक ताम्रकार के नौकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है, जबकि कलेक्टर ने कहा है कि विनायक ताम्रकार मुख्य आरोपी है उसकी जमीन है। इससे पता चलता है गृह विभाग का पूरा संरक्षण आरोपी को मिल रहा है। विपक्ष के विधायकों ने सभी काम रोककर अफीम की खेती पर चर्चा कराने की मांग की। भूपेश बघेल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह होली के ठीक पहले की घटना है। गांव के लोग लकड़ी इकट्ठा करने गये थे, वहां चने के खेत से होते हुए उन लोगों ने यह खेती देखी। कलेक्टर का कहना है कि विनायक ताम्रकार के खेत में अफीम की खेती हो रही है, पर एफआईआर में नौकर को मुख्य आरोपी बताया गया है। जो मुख्य आरोपी है, उसका नाम तीसरे नंबर पर है। इसे सबका संरक्षण है, इसलिए दूसरी बात इसमें रकबा नहीं है। कुल मिलाकर लीपापोती करने की कोशिश की जा रही है। एफआईआर आखिर इतना लाचार क्यों बनाया गया है। इसे ग्राहय कर इसमें चर्चा कराएं। पहले तो पंजाब जैसे जगहों से केवल नशे के पदार्थ का आना-जाना चलता था, पर अब तो अफीम की यानी नशे की खेती हो रही है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिया वक्तव्य

अफीम की खेती पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा 6 मार्च 2026 को दुर्ग पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई। थाना पुलगांव समोदा गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। रेड की कार्यवाही की गई, कार्यवाही के दौरान अंधेरा होने के कारण सुरक्षित रखा गया। प्रकरण में 3 आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में 6 हजार 224 किलोग्राम अफीम कीमत 7 करोड़ से ज़्यादा को जप्त किया गया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button