राजधानी में एयरफ़ोर्स के विंग कमांडर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पत्नी भी एयरफोर्स में थी अधिकारी, पुलिस मामले की कर रही जाँच
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फि़लहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात यही आशंका पारिवारिक विवाद को लेकर जताई जा रहे है। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव (39) ने विधायक विश्राम गृह स्थित बंगला नंबर 79, पुरैना विधायक कॉलोनी में अपने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वे यहां अपने परिवार के साथ रह रहे थे। विंग कमांडर खुदकुशी माले में शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पत्नी के साथ उनक पारिवारिक विवाद चल रहा था। 2014 में उन्होंने लव मैरिज की थी। पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव भी एयरफोर्स में थी अधिकारी थीं। इस्तीफा देकर वो आईटी सेक्टर कंपनी में काम कर रही थी। काम के सिलसिले में परसो वो दिल्ली रवाना हुई थीं। इनके दो बच्चे हैं। 9 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है। घटना के समय दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। घर की मेड चाय देने पहुंची तब विंग कमांडर की फंदे पर झूले देखा। पुलिस ने मृतक का मोबाइल अपने कब्जे में लिया। एफएसएल टीम और पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। तेलीबांधा थाना में मर्ग कायम कर सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है।
विंग कमांडर विपुल यादव मूल रूप से उत्तरप्रदेश आजमगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


