छत्तीसगढ़

गैस संकट पर सदन में दिखी गर्मी, आसंदी से स्थगन नहीं मिलने पर गर्भगृह में विपक्ष का हंगामा, 35 सदस्य हुए निलंबित

गैस संकट पर सदन में दिखी गर्मी, आसंदी से स्थगन नहीं मिलने पर गर्भगृह में विपक्ष का हंगामा, 35 सदस्य हुए निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज महँगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सदन में चर्चा की मांग की। आसंदी ने स्थिति को देखते हुए सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी। विधानसभा में गैस आपूर्ति पर मूल्यवृद्धि पर विपक्ष स्थगन प्रताव लेकर आया। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा पूरे प्रदेश में अफरातफरी की स्थिति बन गई है। महंत ने कहा मुख्यमंत्री ने कहा था संकट नहीं और गैस की कमी हो गई।
शून्यकाल में चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने युद्ध के कारण गैस की कमी नहीं होने का आश्वासन दिया था, लेकिन गैस की कि़ल्लत शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा था पर्याप्त स्टॉक है, जिनके घरों में शादियां हैं, उन्हें गैस नहीं मिल पा रहा है। राज्य सरकार को गैस सिलेंडर की व्यवस्था करनी होगी। पूरा छत्तीसगढ़ परेशान है, इसलिए सदन में चर्चा होनी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्थगन पढऩा शुरू किया। अजय चंद्राकर ने सदन में स्थगन प्रस्ताव रखने से रोका। स्थगन प्रस्तुत होते ही भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने आपत्ति जताई। केंद्र सरकार का विषय होने को लेकर आपत्ति जताई। अजय चंद्राकर ने कहा कि यह मुद्दा राज्य का नहीं है, इसकी चर्चा यहाँ नहीं होनी चाहिए। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुद्दा भले ही केंद्र का है, लेकिन व्यवस्था तो राज्य सरकार को देनी होगी। राज्य की जनता सफर कर रही है। इसके साथ ही सदन में विपक्ष ने मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया। हो-हंगामे के बीच आसंदी ने सदन की कार्यवाही पाँच मिनट के लिए स्थगित की। पांच मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित होने के बाद दोबारा विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा अजय चंद्राकर के घर खाना बन रहा हैं, ये केंद्र का विषय है। कालाबाजरी हो रही है। लोग सडक़ों पर लोग लाइन में गैस के लिए सडक़ में खड़े हैं।

भूपेश बघेल ने कहा व्यवसायिक गैस तो बंद कर दिया गया है, शादी का सीजन है, आज की स्थिति में बिना गैस खाना नहीं बन सकता है। हम सभी को गैस सिलेंडर की ज़रूरत है सभी लोग चिंतित हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका प्रभाव है। लेकिन हमें अपने राज्य की समस्या पर चर्चा करना चाहिए। इस पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव की माँग की, लेकिन आसंदी से स्थगन नहीं मिलने पर विपक्षी सदस्यों ने गर्भगृह में जाकर हंगामा शुरु कर दिया। इस पर विपक्ष के 35 सदस्य स्वमेंव निलंबित हो गए।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button