छत्तीसगढ़

विधायक मिंज ने अस्पतालों में कर्मचारियों की संलग्नता पर पूछा सवाल, मंत्री जायसवाल बोले करेंगे समाप्त

विधायक मिंज ने अस्पतालों में कर्मचारियों की संलग्नता पर पूछा सवाल, मंत्री जायसवाल बोले करेंगे समाप्त

विधानसभा में आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संलग्न को समाप्त किए जाने की घोषणा की। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस बात की घोषणा विधायक प्रबोध मिंज के सवाल पर की। विधायक ने मंत्री से सरगुजा जिले अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वीकृत पद एवं उनके विरुद्ध वर्तमान में पदस्थ कर्मचारियों की जानकारी, विधानसभावार उपलब्ध कराने के साथ, कौन-कौन से कर्मचारी कब से एवं कहां अन्यत्र संलग्न किए गए हैं?, रिक्त पदों की पूर्ति कब तक कर कर्मचारी पदस्थ किए जावेंगे?, सरगुजा जिले में भवनविहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी विधानसभावार उपलब्ध करावें एवं कब तक क्षेत्रों में भवन उपलब्ध करावेंगे?

लता उसेंडी ने कोंडागांव में स्वास्थ्य केंद्रों में प्रदत्त सुविधाओं किया सवाल, लखमा भी बोले

विधायक लता उसेंडी ने जिला कोंडागांव में स्वास्थ्य केंद्रों में प्रदत्त सुविधाओं पर सवाल किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में सेटअप पर सवाल उठाये। इस पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी दी। उन्होंने सदन में बताया कोंडागांव में 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 22 प्राथमिक केंद्र, 137 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। वहीँ कार्यक्रमों के भुगतान पर लता उसेंडी ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा। उन्होंने कहा पिछली बार एक माह में भुगतान की बात कही 9 माह बाद भी भुगतान नहीं हुआ। आश्वासन मिला पर कार्रवाई नहीं की जा रही है, आखिर ऐसा क्यों है। इस बीच कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने कहा पूर्व मंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का भी सुनवाई नहीं हो रही है। हमारी बात क्या सुनी जाएगी, जब इतने वरिष्ठ विधायक की नहीं सुन रहे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जवाब में कहा वर्क आर्डर के बाद काम करने पर भुगतान होगा। मौखिक अनुमति के आधार पर काम हुआ हो तो कार्येत्तर स्वीकृति देंगे। लता उसेंडी ने गलत जानकारी देने वाले अफसर पर कार्रवाई की मांग की। विपक्षी विधायकों ने कहा लगातार सदन में गलत जवाब मंत्री दे रहे। विधायक को गलत जवाब देने पर विपक्ष ने जताई नाराजगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button