छत्तीसगढ़

ग्राम लीलर में मेगा हेल्थ कैंप व महिला जागृति शिविर आयोजित


धमतरी(प्रखर) ग्राम लीलर में एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मेगा हेल्थ कैंप एवं महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोनिका देवांगन ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और अपने परिवार को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने की अपील की।
शिविर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां प्रदान की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी प्राची शर्मा ने पोषण, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वहीं स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर दुर्गा प्रसाद और पीडियाट्रिक विशेषज्ञ संगीता सूर्यवंशी ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी और सलाह दी।
इस अवसर पर गर्भवती माताओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम और बच्चों के लिए अन्नप्राशन संस्कार भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र नेताम, उपसरपंच दीपक सिन्हा, भाजपा युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी धर्मराज सिन्हा, सुपरवाइजर टिंकी साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही किशोरी बालिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button