छत्तीसगढ़

तेलिनसती में पापमोचनी एकादशी पर मनाई गई माँ कर्मा जयंती, समाजजनों ने किया पूजा-अर्चना


धमतरी। तहसील साहू समाज धमतरी (ग्रामीण), परिक्षेत्र साहू समाज एवं ग्रामीण साहू समाज तेलिनसती के संयुक्त तत्वावधान में तेलिनसती माता प्रांगण में पापमोचनी एकादशी के पावन अवसर पर माँ कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के प्रमुखजनों द्वारा माँ कर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ की गई। इसके बाद खिचड़ी का भोग लगाकर उपस्थित समाजजनों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और अतिथियों का स्वागत-सम्मान भी किया गया। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में समाज को एकजुट होकर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठन की मजबूती के माध्यम से नई दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व महामंत्री प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ दयाराम साहू, जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष गणेशराम साहू, कोषाध्यक्ष संतराम साहू, गोपाल साहू, मेवालाल साहू, संरक्षक तहसील अध्यक्ष चिरौजीलाल साहू, सचिव हीरेंद्र साहू, संगठन सचिव टीकाराम साहू, उपाध्यक्ष रुक्मणी साहू, संगठन सचिव पद्मिनी साहू, कोषाध्यक्ष नंदझरोखा, मानिकराम साहू, केशवराम साहू, चोवाराम साहू, राजेंद्र साहू, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष गोवर्धन साहू, नंद साहू, कृष्णाराम साहू, हिमेश्वरी साहू, भुनेश्वरी साहू, गजानन साहू, सीमांत साहू, कमलेशकांत साहू, गणेशप्रसाद साहू, रामाधार साहू, सविता साहू, नेहा साहू, हुलासराम साहू, काशीराम साहू, मस्तराम साहू, धनुष साहू, गुंजा साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष मंजूषा साहू, रीता साहू, दीपेश्वरी साहू, तारा साहू, पुनीतराम, नीलकंठ, हजारी साहू, सतीश साहू, कीर्तन साहू, कृष्णा साहू, प्यारीलाल, नागेश साहू, दिनेश साहू, ओमप्रकाश, खिमन और गौरीशंकर सहित महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ तथा अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक लेखराम साहू द्वारा जिला साहू संघ धमतरी को 100 नग कुर्सियां दान देने की घोषणा की गई। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी नगर सेठ नरेंद्र साहू ने 50 नग कुर्सियां दान करने की घोषणा की। समाज की ओर से दानवीरों और सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया गया। अंत में संगठन सचिव टीकाराम साहू ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों और समाजजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button