छत्तीसगढ़

देवेन्द्र सिंह आजमानी ने प्रधानमंत्री आवास हेतु जताया आभार, लक्ष्मण पहलवान ने वृहद कुश्ती कार्यक्रम की तैयारी की चर्चा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष से की


सक्रिय भागीदारी के साथ जनता के बीच हमेशा उपस्थित रहती हैं भाजपा नेता रंजना साहू – देवेन्द्र सिंह आजमानी
धमतरी – देवेन्द्र सिंह आजमानी को शासन की ओर से प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू से मुलाकात कर राज्य सरकार के प्रति आभार जताया और उनका धन्यवाद किया।
देवेन्द्र सिंह आजमानी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास योजना को गरीब एवं आवासहीन परिवारों के लिए अत्यंत कल्याणकारी बताया था। इस योजना से लाखों परिवारों को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि उनके पत्र के जवाब के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें भी आवास की स्वीकृति मिली, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।
उन्होंने रंजना साहू की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता के बीच सक्रिय रूप से उपस्थित रहती हैं। उनका विधायक के रूप में कार्यकाल अविस्मरणीय रहा है और वर्तमान में वे संगठन को पूरे प्रदेश में मजबूत करने के साथ धमतरी में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
इसी दौरान शहर में “पहलवान” नाम से प्रसिद्ध लक्ष्मण साहू के आमंत्रण पर उनके प्रतिष्ठान पहुंची रंजना साहू से लक्ष्मण पहलवान ने आगामी वृहद कुश्ती आयोजन की तैयारियों की जानकारी साझा की। उन्होंने धमतरी में कुश्ती को आगे बढ़ाने एवं पहलवानों को सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।
दोनों के बीच धमतरी में कुश्ती सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने, युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले के खिलाड़ियों को आगे लाने पर चर्चा हुई। धमतरी में कुश्ती को पहचान दिलाने में लक्ष्मण साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button