मनरेगा बचाओ संग्राम: विधानसभा घेराव में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुंकार, नीशु चन्द्राकर रहे शामिल

रायपुर(प्रखर)महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को लेकर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत राजधानी रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में प्रदेशभर के साथ धमतरी जिले से भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोशीली भागीदारी निभाई। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और मनरेगा से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा योजना का प्रभाव कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं मिल पा रहा है, कई जगहों पर काम की उपलब्धता कम हो गई है और पंजीकृत श्रमिकों को नियमित रोजगार नहीं मिल रहा है। इससे गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
नेताओं ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जो लाखों परिवारों को आजीविका प्रदान करती है। ऐसे में योजना की अनदेखी सीधे तौर पर गरीब वर्ग के हितों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि लंबित मजदूरी का तत्काल भुगतान किया जाए, कार्यों की संख्या बढ़ाई जाए और पारदर्शिता के साथ योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान नीशु चन्द्राकर ने कहा कि यदि सरकार जल्द ही मनरेगा से जुड़े मुद्दों पर ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा मजदूरों और किसानों के हित में संघर्ष करती रही है और आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी।
विधानसभा घेराव कार्यक्रम में धमतरी जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें तपन चन्द्राकार (पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरुद), मनोज साक्षी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), घनश्याम साहू (पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष), राजेन्द्र देवांगन (कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण) सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।
इसके अलावा सतीश चंद्राकर, राहुल बख्तानी, पुरुषोत्तम साहू, जय श्रीवास्तव, खेमराज चंद्राकार, उत्तम साहू, राघवेन्द्र सोनी, योगेश साहू, पुष्पेंद्र साहू, ललित यादव, भागी निषाद, वीरू उस्ताद ध्रुव, प्रेमा यादव, हेमंत साहू, मोनू चंद्राकार, नवलख साहू, कोमल साहू, देवेन्द्र वर्मा, सोप सिंह निषाद, मोहन ध्रुव, मान सिंह ध्रुव, मोनार्क चंद्राकर, भूषण सिरदार, मुरारी नेताम, नेत्रप्रकाश रामटेके, गिरधर नेताम, पवन बघेल, शुभम यदु, दिनेश साहू, मुन्नू गजेन्द्र, लक्ष्मी साहू, बबलू बनबेर, सुभाष सिन्हा, राजा देवांगन, शिवरती घृतलहरे सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को व्यापक रूप दिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मनरेगा योजना के तहत मजदूरों की समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। इस प्रदर्शन ने यह संकेत दिया है कि मनरेगा का मुद्दा आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में प्रमुख रूप से उभर सकता है।



