धमतरी के स्कूलों को बड़ी सौगात: कई संस्थानों में बनेंगे भव्य प्रार्थना शेड, रंजना साहू ने जताया आभार

धमतरी(प्रखर)जिले के शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मंत्रालय के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा धमतरी विधानसभा क्षेत्र के कई स्कूलों में भव्य प्रार्थना शेड निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इस निर्णय से हजारों विद्यार्थियों को प्रार्थना, सभा और अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी, साथ ही स्कूलों का शैक्षणिक वातावरण भी और अधिक सुसंगठित होगा।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धमतरी में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और राज्य सरकार से निरंतर सहयोग मिल रहा है। यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही विकासपरक सोच का परिणाम है, जहां शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
रंजना साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्वीकृति के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कई प्रमुख स्कूलों को शामिल किया गया है। इनमें स्वामी आत्मानंद स्कूल गोकुलपुर, स्वामी आत्मानंद स्कूल हटकेसर, शिव सिंह वर्मा गर्ल्स स्कूल दानीटोला, प्राथमिक शाला सेंचुआ, माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी स्कूल डाही, प्राथमिक शाला जुनवानी और माध्यमिक शाला जुनवानी शामिल हैं। इन सभी संस्थानों में प्रार्थना के लिए आधुनिक और भव्य शेड का निर्माण किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के विकास कार्यों से विद्यार्थियों को बेहतर माहौल मिलेगा और उनकी पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन व सामूहिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया



