एलपीजी संकट को लेकर कांग्रेस का प्रहार, 500 रुपये में सिलेंडर देने के वादे पर उठाए सवाल

धमतरी(प्रखर)देशभर में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने सरकार पर जनता के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज आम लोग गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में परिवारों को एलपीजी सिलेंडर पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जिसके चलते लोग पारंपरिक ईंधन की ओर लौटने को विवश हैं। यह स्थिति केंद्र सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि “हर घर की रसोई से सिलेंडर गायब होता नजर आ रहा है और लोग घंटों कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं।”
चंद्राकर ने कहा कि हालात ऐसे बन गए हैं कि कहीं-कहीं लोग सिलेंडर के लिए लाइन में बेहोश तक हो रहे हैं। इसका असर आम जनता के साथ-साथ सार्वजनिक कैंटीन और छोटे व्यवसायों पर भी पड़ रहा है।
उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि जिस तरह नोटबंदी और कोरोना काल में लोगों को आवश्यक चीजों के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा था, उसी तरह अब गैस सिलेंडर के लिए भी स्थिति बन गई है।
प्रदेश में चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा ‘मोदी की गारंटी’ के तहत 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने के वादे को याद दिलाते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि यह वादा अब तक पूरा क्यों नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इन वादों का खामियाजा अब देश और प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द एलपीजी की कीमतों पर नियंत्रण करे और आम लोगों को राहत प्रदान करने के लिए ठोस कदम



