धोबी समाज के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ने सभापति कौशिल्या देवांगन से की मुलाकात,सभापति ने दी शुभकामनाएं

धमतरी/ धोबी समाज के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मंगलू निर्मलकर ने नगर निगम सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पार्षद चंद्रभागा साहू एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष चित्ररेखा निर्मलकर भी उपस्थित रहीं।
मुलाकात के दौरान मंगलू निर्मलकर ने समाज की संगठनात्मक गतिविधियों, भविष्य की योजनाओं तथा समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने समाज में एकता बनाए रखने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने एवं जनहितकारी कार्यों को गति देने के लिए नगर निगम से सहयोग की अपेक्षा जताई।
सभापति कौशिल्या देवांगन ने मंगलू निर्मलकर को जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति में मजबूत और सक्रिय नेतृत्व की अहम भूमिका होती है। उन्हें विश्वास है कि मंगलू निर्मलकर अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए धोबी समाज को नई दिशा देंगे।
सभापति ने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, इसके लिए आपसी समन्वय और सहयोग आवश्यक है। उन्होंने समाज के उत्थान और विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।



