छत्तीसगढ़

गंगरेल डेम में 22 मार्च को नौकायन प्रतियोगिता, कलेक्टर ने तैयारियों का किया निरीक्षण


धमतरी(प्रखर) जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल गंगरेल डेम में 22 मार्च को आयोजित होने वाली नौकायन प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रतियोगिता स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, दर्शकों के बैठने की सुविधा, पार्किंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा प्रतिभागियों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
कलेक्टर ने विशेष रूप से जल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लाइफ जैकेट, गोताखोरों की तैनाती, मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के लिए कहा, ताकि प्रतियोगिता सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और आयोजन को बेहतर बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का भरोसा दिलाया। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्रवासियों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button