छत्तीसगढ़

खेल पखवाड़ा का आगाज, रविवार को फुटबॉल मैचों का रोमांच


धमतरी (प्रखर)शहर एवं क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में रविवार को फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ पखवाड़े का शुभारंभ होगा, जिसमें कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में अंडर-18 आयु वर्ग के खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रत्येक टीम में 7 खिलाड़ी शामिल होंगे।
फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 10,000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 7,000 रुपए तथा रनिंग शील्ड प्रदान की जाएगी। यह प्रतियोगिता मैत्री विहार कॉलोनी स्थित बॉक्स ग्राउंड में सुबह से प्रारंभ होगी।
आयोजन के संरक्षक पं. राजेश शर्मा ने बताया कि शहर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें उचित मंच देने की। ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने में सहायक सिद्ध होंगे और भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वहीं संयोजक योगेश रायचूरा ने कहा कि खेल पखवाड़ा का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ, सुसंस्कारी और जागरूक युवा पीढ़ी का निर्माण करना भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार के आयोजन धमतरी शहर की एक विशिष्ट पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button