छत्तीसगढ़

भगवान झूलेलाल जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, रंजना डीपेंद्र साहू ने दी चेटीचंद की शुभकामनाए



धमतरी-भगवान झूलेलाल की जयंती के पावन अवसर पर सिंधी समाज द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल रहे, वहीं आकर्षक झांकियां और भजन-कीर्तन कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रंजना साहू ने भगवान झूलेलाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने समाज के लोगों से मुलाकात कर उन्हें चेटीचंद पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि भगवान झूलेलाल आस्था, एकता और सद्भाव के प्रतीक हैं, उनका जीवन हमें समाज में प्रेम, भाईचारे और समरसता के साथ रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज ने देश की उन्नति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जो सदैव अनुकरणीय है, चेटीचंद केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह नई ऊर्जा, नई उम्मीद और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भगवान झूलेलाल की आराधना की और क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की। भव्य शोभायात्रा यात्रा पर धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया। श्रीमती रंजना साहू के साथ भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा, भाजपा वरिष्ठ प्रकाश गोलछा, भोथली मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा बनपेला, पार्षद कोमल सार्वा, दौलत वाधवानी, नीरज साहू, अमन साहू सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button