छत्तीसगढ़

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में धमतरी का बढ़ा कद, महावीर चोपड़ा बने प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रभारी, बस्तर संभाग की भी सौंपी गई जिम्मेदारी



धमतरी(प्रखर)भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियों के साथ धमतरी जिले का राजनीतिक कद एक बार फिर बढ़ा है। प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की नई टीम और जिला संयोजकों की घोषणा की गई, जिसमें धमतरी जिले को विशेष महत्व दिया गया है। शहर के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता महावीर चोपड़ा को प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रभारी के साथ-साथ बस्तर संभाग प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महावीर चोपड़ा की इस नियुक्ति को संगठन में उनके लंबे अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। वे लंबे समय से भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। संगठनात्मक कौशल, कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ और जनसंपर्क क्षमता के कारण उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।
इस नियुक्ति के बाद जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि महावीर चोपड़ा के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी, जिससे पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी। खासतौर पर बस्तर संभाग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलने से यह साफ संकेत मिलता है कि पार्टी नेतृत्व उन पर पूरा विश्वास जता रहा है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि धमतरी जिले से लगातार मिल रहे प्रतिनिधित्व से यह स्पष्ट है कि संगठन अब छोटे जिलों के सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी बड़े मंच पर अवसर दे रहा है। इससे न केवल स्थानीय नेतृत्व को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि संगठन की जड़ें भी मजबूत होती हैं।
महावीर चोपड़ा ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में भी धमतरी जिले के कई नेताओं को स्थान मिला है, जिससे जिले की राजनीतिक भागीदारी और प्रभाव बढ़ा है। प्रदेश कार्यकारिणी में नरेन्द्र रोहरा, प्रकाश गोलछा, नवीन सांखला, राजेंद्र लुंकड़, हरख जैन, रानू डागा, देशांत लोढ़ा और नरेंद्र जायसवाल को शामिल किया गया है।
जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और आगामी समय में पार्टी को और अधिक मजबूती

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button