छत्तीसगढ़

समाजसेवी तथा जनसंघ से भाजपा तक कि समर्पण की पहचान रहे गजराज जैन का निधन पर रंजना साहू ने जताया गहरा शोक


श्री गजराज जैन के निधन पर रंजना साहू दी श्रद्धांजलि, कहा-गजराज जैन के निधन से समाज और संगठन को गहरा आघात


धमतरी- धमतरी के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे श्री गजराज जैन (लुंकड़) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए रंजना डीपेंद्र साहू ने इसे समाज और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना साहू ने अपने शोक संदेश में कहा कि गजराज जैन का 92 वर्ष की आयु में निधन अत्यंत दुःखद है, वे जनसंघ के समय से ही भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज सेवा, राष्ट्र सेवा और भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। रंजना साहू ने कहा कि श्री गजराज जैन ने धमतरी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किये और लंबे समय तक संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन भी किया, उनका सादगीपूर्ण जीवन, अनुशासन और सेवा भावना सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। श्रीमती रंजना साहू ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “गजराज जैन जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा, उनकी कमी समाज और संगठन को हमेशा महसूस होगी।”

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button