छत्तीसगढ़

जंवारा एवं अखंड ज्योति के दर्शन कर रंजना साहू ने लिया आशीर्वाद

नवरात्रि अष्टमी पर जरही माता का दर्शन कर ग्राम भोथली में जंवारा स्थापना स्थल पहुंची रंजना साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, लिए आशीर्वाद


धमतरी- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति एवं श्रद्धा का विशेष वातावरण देखने को मिला, अष्टमी के शुभ दिन जरही माता मंदिर सांकरा एवं ग्राम भोथली (धमतरी) निवासी जनपद सदस्य  दिलीप सेन के निवास पर स्थापित जंवारा धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, यहां अखंड ज्योति एवं जंवारा का विधिवत पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू राम निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने मंदिर व जंवारा स्थल पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया, सभी आदि शक्ति जगत जननी मां जरही माता एवं जंवारा स्थल पर पहुंच कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि चैत्र नवरात्रि का यह पावन पर्व हमारी सनातन संस्कृति की आस्था, शक्ति और भक्ति का प्रतीक है, मां दुर्गा की उपासना हमें कठिन परिस्थितियों में भी साहस और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है, नवरात्रि के इन पावन दिनों में हमें अपने भीतर की नकारात्मकताओं को त्यागकर सेवा, समर्पण और सद्भावना के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए, साथ ही समाज के हर वर्ग के उत्थान और क्षेत्र के विकास के लिए सभी को मिलजुलकर कार्य करना आवश्यक है। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि मां जगदंबा की कृपा से प्रदेश और क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, यही कामना है, उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, श्री निषाद ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय परंपरा, श्रद्धा और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकजुटता मजबूत होती है। साथ ही उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे समाज के कमजोर वर्गों की सहायता कर मानवता की सच्ची सेवा करें। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि व समाजसेवी जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता मुकेश यादव, भोथली मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा बनपेला,भोथली मण्डल अध्यक्ष मिश्री पटेल, सोनाराम साहू, भूमेश साहू, संतराम साहू ने माता रानी की आराधना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button