राष्ट्रीय

रामलला के ललाट पर सूर्यदेव ने किया तिलक, देशभर में जन्मोत्सव का उल्लास

 

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे भगवान सूर्य ने रामलला के ललाट पर तिलक किया। यह लगभग चार मिनट तक चला। विशेष बात यह रही कि तिलक ठीक उसी समय हुआ, जो समय भगवान राम के जन्म का क्षण माना जाता है। इस बार रामनवमी पर रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग का विशेष संयोग भी बन रहा है। इससे इस आयोजन का धार्मिक महत्व और बढ़ गया। सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का अभिषेक, शृंगार और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया गया। देश-विदेश के श्रद्धालु इस दिव्य क्षण के साक्षी बनें।

राम मंदिर में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर सुबह एक घंटे पहले ही खोल दिया गया। रात में 10 बजे तक दर्शन निरंतर जारी रहा। अंगद टीला से श्रद्धालुओं को रामपथ की दाईं लेन पर निकाला जा रहा है। राम मंदिर के प्रवेश द्वार की ओर जाने वाली बाईं लेन पूरी तरह से आरक्षित कर दी गई है। इस बार रामनवमी पर रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग का विशेष संयोग भी बन रहा है, जिससे इस आयोजन का धार्मिक महत्व और बढ़ गया है। सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का अभिषेक, शृंगार और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि देश-विदेश के श्रद्धालु इस दिव्य क्षण के साक्षी बन सकें।

सूर्य तिलक के लिए अपनाई गई ये प्रक्रिया
इससे पहले बृहस्पतिवार को सूर्य तिलक की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। लगातार तीसरे दिन सूर्य तिलक का सफल ट्रायल किया गया। दोपहर ठीक 12 बजे सूर्य की किरणों ने रामलला के मस्तक को आलोकित किया। यह प्रक्रिया करीब चार मिनट तक चली। शुक्रवार को भी यही प्रक्रिया दोहराई गई। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, सूर्य तिलक के लिए मंदिर के ऊपरी तल पर विशेष रिफ्लेक्टर, लेंस और मिरर सिस्टम लगाए गए। सूर्य की किरणें लेंस के माध्यम से दूसरे तल पर लगे दर्पण पर पहुंचीं। वहां से परावर्तित होकर करीब 75 मिलीमीटर के आकार में रामलला के ललाट पर तिलक के रूप में दिखाई दीं। यह पूरी प्रक्रिया सूर्य की दिशा और गति के अनुरूप तय की गई।

भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा सभी को देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं। त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो।

सीएम साय ने राम जन्मोत्सव की दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के मुख़्यमंत्री विष्णुदेव से ने रामनवमी की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मोत्सव रामनवमी की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। भगवान राम की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे, और हर घर में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।

राजधानी में श्रीरामजी के जन्म पर प्रज्ज्वलित होंगे 21 हजार दीप

रायपुर (प्रखर)। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में आज श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। रायपुर में आज रामनवमी का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के मठ और राम मंदिर आकर्षक रोशनी और सजावट से जगमगा उठे हैं। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही भक्ति का माहौल है, वहीं शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर श्रीराम भक्त 21 हजार दीप प्रज्वलित कर महाआरती करेंगे। वहीं मुंबई से पहुंचे कलाकारों द्वारा भव्य आतिशबाजी की जाएगी। श्रीराम मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी बृजलाल गोयल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 8 बजे हवन- पूजन, 9 बजे भजन का कार्यक्रम हुआ। 12 बजे श्रीरामजी का जन्मोत्सव मनाया गया। उन्होंने कहा कि 12.15 बजे श्रीरामजी का अभिषेक हुआ और 1 बजे से प्रसादी वितरण किया गया। शाम 7 बजे महाआरती में 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित होंगे और मुंबई के कलाकारों द्वारा आतिशबाजी की जाएगी। इसके साथ ही रात 8 बजे से लव- कुश नाटक का भव्य मंचन होगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button