छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने आईपीएल शुरू होने से पहले सट्टेबाजों को दी चेतावनी

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने आईपीएल शुरू होने से पहले सट्टेबाजों को दी चेतावनी

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सट्टेबाजों के लिए खास संदेश जारी किया है। दरअसल, हर साल आईपीएल के मैच के दौरान सट्टेबाजी बड़े पैमाने पर होती है। पुलिस कार्रवाई तो करती है, लेकिन सट्टेबाजों के बड़े नेटवर्क के कारण कारोबार चलता ही रहता है। आईपीएल शुरू होने से पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सोशल मीडिया में मैसेज जारी कर सट्टेबाजों को चेतावनी दी है।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने क्रिकेट की भाषा में समझाया है कि बेटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय है, चेज करने में माहिर है कानून की टीम, फर्जी सट्टा आईडी देने वालों से दूरी बनाने की अपील, नहीं माने तो पार्टनरशिप नहीं टिकेगी। इसके साथ ही रायपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है सट्टेबाजी छोडि़ए, वरना सीधा जेल का रास्ता।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button