राष्ट्रीय

मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या

मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या

देहरादून। देहरादून के राजपुर इलाके में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, दो वाहनों में यात्रा कर रहे लोगों के बीच हुई बहस के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें एक गोली ब्रिगेडियर को लग गई और उनकी मौत हो गई।

यह है पूरा मामला :
मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, दो वाहनों में सवार लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद गोलीबारी होने लगी। ब्रिगेडियर उस समय मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी एक गोली उन्हें लगी और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच जारी है। देहरादून एसपी प्रमोद कुमार ने बताया, “आज सुबह करीब 7 बजे राजपुर पुलिस स्टेशन को जौहरी गांव में दो वाहनों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर हुए विवाद की सूचना मिली। सूचना मिली कि एक वाहन में सवार लोग आगे चल रहे वाहन पर गोलियां चला रहे थे। गोलीबारी के दौरान, सुबह की सैर के लिए निकले एक व्यक्ति को गोली लग गई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अब पुष्टि हो गई है कि इलाज के दौरान उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों सहित सभी पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में घेराबंदी कर दी है। वाहन का पता लगाने और इसमें शामिल व्यक्तियों को पकडऩे के लिए गहन तलाशी अभियान जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button