मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा, नितिन नवीन ने भी छोड़ी विधायकी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा, नितिन नवीन ने भी छोड़ी विधायकी
नईदिल्ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीँ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज अपनी विधायकी छोड़ दी है। उन्होंने सोमवार सुबह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना देने के लिए विधानसभा भेजा। संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को नितिन नवीन का इस्तीफा सौंप दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रविवार को ही नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा की सदस्य के तौर पर अपना इस्तीफा मुझे दिया था। आज मैंने विधानसभा जाकर इसे अध्यक्ष प्रेम कुमार को सौंप दिया।
दूसरी ओर मंत्री विजय चौधरी और एमएलसी संजय गांधी ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार का इस्तीफा लेकर पहुंचने की जानकारी दी। विधान परिषद् नीतीश कुमार का त्यागपत्र महज 29 शब्दों में लिखा था। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस्तीफा स्वीकार करने की जानकारी दी, हालांकि उन्होंने इस्तीफे से पहले उनके पास जाने की बात भी बताई और साथ में इस्तीफा लेकर आने की बात भी कही। उनके साथ जदयू के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। संवैधानिक नियमों के अनुसार, एक शख्स 14 दिन तक ही दो सदनों का सदस्य रह सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए थे। इसलिए 30 मार्च यानी आज उन्हें एक सदन से इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि, नीतीश कुमार फिलहाल बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। यह पद वह कब छोड़ेंगे इस पर अब तक प्रतिक्रिया नहीं आई है।



