राष्ट्रीय

शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर से मारपीट

गाड़ी रोकने वाले आरोपी सहित 3 गिरफ्तार

वांडूर। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले को निशाना बनाते हुए उनके गनमैन और ड्राइवर पर कथित हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की अब तक जांच में पता चला है कि जब सांसद शशि थरूर की कार का ड्राइवर ट्रैफिक में फंसने पर हॉर्न बजा रहा था, तो उससे भडक़कर एक समूह ने ड्राइवर पर हमला करने की कोशिश की। कहा जा रहा है कि सांसद की कार के आगे चल रहे वाहन में सवार लोगों ने हमला करने की कोशिश की।

यह है पूरा मामला : केरल के मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला हुआ। यह घटना रात के समय वांडूर के चेल्लितोडु में हुई। शशि थरूर ए.पी. अनिल कुमार के चुनाव प्रचार के लिए वांडूर आए थे। शिकायत यह है कि बाइक पर आए कुछ लोगों के एक समूह ने गाड़ी को रोका, गनमैन के साथ गाली-गलौज की और बाद में उसके साथ मारपीट की। गनमैन ने ही यह शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि कुछ लोगों के समूह ने शशि थरूर का पीछा करने के बाद उनकी कार पर हमला कर दिया। उपद्रवी शशि थरूर को गालियां देते हुए उन पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे, तब गनमैन ने बीच-बचाव किया। इससे नाराज लोगों ने गनमैन की पिटाई कर दी। जब सांसद शशि थरूर की कार का ड्राइवर ट्रैफिक में फंसने पर हॉर्न बजा रहा था, तो उससे भडक़कर एक समूह ने ड्राइवर पर हमला करने की कोशिश की। कहा जा रहा है कि सांसद की कार के आगे चल रहे वाहन में सवार लोगों ने हमला करने की कोशिश की।

शशि थरूर की कार रोकने वाला गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मल्लप्पुरम के वंडूर में कांग्रेस एमपी शशि थरूर की गाड़ी रोकने वाले व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है। गिरफ़्तार होने वाले युवक की पहचान कालीकावु के रहने वाले उमर के रूप में हुई है, उसके अलावा दो और लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने उन दो कारों को भी जब्त कर लिया है, जिनमें थरूर को रोकने आया समूह सफऱ कर रहा था। पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना वंडूर के चेल्लीथोड में शाम लगभग 7 बजे हुई। थरूर, ए.पी. अनिल कुमार के चुनाव प्रचार के लिए वंडूर आ रहे थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button