छत्तीसगढ़

धमतरी में शक्ति प्रदर्शन: फूलोदेवी नेताम के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब


धमतरी। राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूलो देवी नेताम के धमतरी आगमन ने शहर की सियासी फिजा को पूरी तरह गर्मा दिया। पुनः राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद उनके प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐसा भव्य स्वागत किया, जिसने इसे एक बड़े शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया।
नगर के घड़ी चौक में आयोजित स्वागत समारोह में  कार्यकर्ता जुटे। नेताम का जोरदार अभिनंदन किया गया
इस मौके पर मंच से कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, अंबिका मरकाम, विधायक लेखराम साहू, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, योगेश शर्मा, मोहन लालवानी, विजय देवांगन, कविता बाबर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजनीतिक मायने भी अहम
राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह स्वागत समारोह केवल अभिनंदन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। नेताम के आगमन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है और आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की सक्रियता साफ नजर आने लगी है।
संगठन को मिली नई दिशा
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने कहा कि फूलोदेवी नेताम के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button