भाजपा की कथनी-करनी की समानता ने बनाया सर्वस्वीकार्य: पं. राजेश शर्मा

सेवा, समर्पण और संगठन है भाजपा की पहचान: प्रीतेश गांधी
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से प्रारंभ हुए “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत शहर के मक्केश्वर वार्ड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य पंडित राजेश शर्मा ने पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में समानता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसने उसे आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित किया है।
उन्होंने कहा कि अपने 47 वर्षों के अपेक्षाकृत छोटे से सफर में भाजपा ने आम जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाई है और सेवा, समर्पण एवं पारदर्शिता के आधार पर जनविश्वास अर्जित किया है। यही कारण है कि केंद्र सहित कई राज्यों में भाजपा की सरकारें सेवा और सुशासन का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।
पंडित शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार एवं छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने कहा कि सेवा, समर्पण और संगठन भाजपा की मूल पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, नगर मंडल महामंत्री राजीव चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं में आशा लोधी, पिंटू यादव, कुलेश सोनी, विकास शर्मा, लक्की डागा, देवेंद्र ध्रुवंशी, प्रकाश लहरे, देवराज पटेल, सूरज पटेल, नरेंद्र नागरची, करण ध्रुवंशी, शिव यादव, कुलेश्वर भांडेकर, रानी ध्रुवंशी, शंकर मानिकपुरी, तेजराम बंजारे, गोविंद मानिकपुरी, विनोद ध्रुवंशी, वकील खान, निर्मल पटेल, शैलेंद्र बंजारे, कुमारी यादव, लोकेश्वरी नागरची, प्रीति यादव, आशा बाई, रुक्मणी, रजिया, सुनीता सेन, कांति भांडेकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



