वार्ड चलो, बस्ती चलो, घर-घर चलो अभियान 2026 की शुरुआत, जनता से सीधा संपर्क : संतोष सोनी

वार्ड चलो, बस्ती चलो, घर-घर चलो अभियान 2026 की शुरुआत, जनता से सीधा संपर्क : संतोष सोनी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी सदर बाजार मंडल द्वारा “वार्ड चलो, बस्ती चलो, घर-घर चलो अभियान 2026” का शुभारंभ मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अवधेश जैन उपस्थित रहे।
अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने वार्ड में घर-घर जाकर आमजन से संपर्क किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण बना।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभव एवं सुझाव भी प्राप्त किए गए।
सदर बाजार मंडल के अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी ने बताया कि यह अभियान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने एवं आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



