राष्ट्रीय

मारपीट के एक आरोपी को मिली जमानत, पकड़ने वाला होमगार्ड जवान विभाग के खिलाफ सड़क पर लेटा

जालंधर। जालंधर देहात के भोगपुर इलाके में होमगार्ड का एक जवान अपने ही विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क पर लेट गया। होमगार्ड ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दरअसल होमगार्ड के इस जवान ने कुछ दिन पहले लड़ाई झगड़े के मामले में एक युवक को पकड़ा था। होमगार्ड उसे पकड़ कर थाना भोगपुर लाया था। अब उस युवक को अदालत से जमानत मिल गई। जैसे ही ये खबर होमगार्ड जवान को मिली तो उसने अधिकारियों से इस बारे में पूछा। अधिकारियों के कोई स्पष्ट जवाब न देने पर होमगार्ड जवान नाराज हो गया और उसने पठानकोट हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। इस मामले में थाना भोगपुर के प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि उक्त होमगार्ड जवान द्वारा कुछ दिन पहले झगड़े के एक मामले में एक युवक को थाने लाया गया था लेकिन उस मामले में उस युवक ने अदालत में जमानत याचिका दायर कर दी। बेल मिलने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button