छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की चेतना तिवारी ने जीता मिसेज इंडिया का खिताब, देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला बनी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के चांपा की बहू व इंदौर शहर की बेटी चेतना जोशी तिवारी (29) ने मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीतकर शहर के साथ ही जिला, प्रदेश व देश को गौरवान्वित किया है। वह अब देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला बन गई हैं।
मिस इंडिया, मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिताएं तो आपने बहुत सुनी होगी, लेकिन आपको बता दें कि अब मिसेज पेजेंट प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है। जैसा नाम से ही पता चल रहा है कि इस इवेंट में शादीशुदा महिलाएं पार्टिसिपेट करती हैं। मिस इंडिया इंक की ओर से आयोजित इस साल की प्रतियोगिता श्रीलंका के कोलंबो शहर में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में इंदौर की रहने वालीं चेतना जोशी तिवारी ने मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम किया।

श्रीलंका के कोलंबो में 13 जुलाई से मिसेज इंडिया इंक प्रतियोगिता के चौथे सीजन का आगाज हुआ था। बुधवार, 19 जुलाई को इसका ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें चेतना जोशी तिवारी ने खिताब अपने नाम किया।

चेतना जोशी तिवारी ने अपनी शख्सियत, अपने जज्बे और अपनी अदाओं से तमाम जजों का दिल जीत लिया। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी प्रतियोगिता में बतौर जज शामिल हुई थीं। मलाइका ने समारोह में चेतना जोशी की जमकर तारीफ भी की।

इस प्रतियोगिता में दिशा गणेश शेट्टी ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल किया, सोहिनी रोहना ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान अर्जित किया, नितिका सत्या को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ तो वहीं रूही मरजारा ने प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल करने की उपलब्धि हासिल की।

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो शहर में हुए इस कान्टेस्ट में देशभर से गए 75 प्रतिभागियों को उन्होंने पीछे छोड़ते हुए मिसेज इंडिया 2023 का क्राउन अपने सिर पर सजाया। इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही जिले व प्रदेश में खुशी का माहौल है।

चांपा निवासी राजेश तिवारी व अनिता तिवारी की पुत्रवधु चेतना जोशी तिवारी पति निलेश तिवारी (विक्की) ने इस खिताब को हासिल करने के लिए काफी मेहनत की थी। मूलत: इंदौर में पली-बढ़ी और चांपा में निलेश तिवारी से ब्याही गईं चेतना अपनी मेहनत, धैर्य और लगन के चलते इस मुकाम पर पहुंची हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button