छत्तीसगढ़

आज साय कैबिनेट की 53वीं बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

आज साय कैबिनेट की 53वीं बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की 53वीं कैबिनेट बैठक बुधवार सुबह 11:30 बजे महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित होगी। बैठक में सरकार के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी मिलने की संभावना है।

कैबिनेट बैठक के एजेंडे में राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और विकास कार्यों से जुड़े अहम मुद्दे शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कई विभागों के प्रस्तावों पर भी मंत्रिपरिषद विचार करेगी।

बैठक के बाद लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी सरकार की ओर से साझा की जाएगी। राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से इस कैबिनेट बैठक को अहम माना जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button