छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा की बड़ी बैठक आज : अमित शाह, ओम माथुर, मनसुख मंडाविया और नितिन नबीन आएंगे रायपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं जिसके तहत भाजपा में बैठकों का दौर चल रहा है। बड़े नेताओं का प्रदेश आना जारी है। आज शनिवार शाम प्रदेश भाजपा की एक बड़ी बैठक होनी है। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली इस बैठक में देश के गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह, भाजपा के प्रदेश व चुनाव प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया, भाजपा छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नबीन आज शाम रायपुर पहुंचेंगे और चुनावी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठके लेंगे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button