छत्तीसगढ़

कल कुरुद में शहनाज अख्तर की भजन संध्या

धमतरी – नीलम फ्रेंड्स क्लब के संरक्षक नीलम तारिणी चंद्राकर एवं परिवार द्धारा श्री राम कथा एवं महारुद्राभिषेक के समापन अवसर पर मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर की भजन संध्या का आयोजन नवीन कृषि उपज मंडी परिसर कुरुद में रविवार 23जुलाई को शाम 7 बजे से किया गया है।
नगर की पावन धरा पर पहली बार भगवा रंग की सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर के भक्तिमय भजन संध्या के आयोजन को लेकर दर्शको मे उत्साह देखा जा रहा है। विदित हो कि भगवा रंग की सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर का कार्यक्रम जो पहले मैरिज पैलेस ग्राउंड पुराना मंडी कुरूद में किया जाना था।लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते स्थान परिवर्तित कर नवीन कृषि उपज मंडी में किया जा रहा है ।जहां रविवार शाम 7:00 बजे से भगवान भोलेनाथ, श्री राम और देवी भजनों की सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर अपने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देंगी। उक्ताशय की जानकारी नीलम फ्रेंड्स क्लब के महीम शुक्ला, रिजवान रिजवी, वैभव चन्द्राकर,योगेश साहू आदि सदस्यों ने दी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button