छत्तीसगढ़राजनीति

धनंजय ठाकुर ने भाजयुमो के व्यापम घेराव को बताया राजनीतिक नौटंकी, कहा- रमन सरकार के दौरान ओपी चौधरी कलेक्टर की नौकरी छोड़ कर भागे थे

रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी अपना अनुभव बता रहे हैं। रमन सरकार के दौरान ओपी चौधरी कलेक्टर की नौकरी छोड़ कर भागे थे इससे ही समझ में आता है कि उस दौरान अधिकारियों के ऊपर कितना अनैतिक दबाव रहा होगा। चौधरी जैसे कई अधिकारियों ने रमन भाजपा सरकार के दबाव में नौकरी से त्यागपत्र दिया था कुछ अधिकारी कर्मचारी विवश होकर आत्मघाती कदम उठाये थे। बिलासपुर एसपी राहुल शर्मा की आत्महत्या की घटना प्रदेश भुला नहीं है।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यूपीएससी में चयनित युवाओं का राजधानी में वर्कशॉप का आयोजन होना स्वागतयोग्य है। इससे नए युवाओं को जानकारी मिलेगी मार्गदर्शन होगा इसे भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? असल में भाजपा छत्तीसगढ़ के हर मामले का विरोध कर अपने विपक्ष में होने का एहसास कराती है लेकिन वह भूल जाती है उनके इस प्रकार के विरोध प्रदर्शन से जनता में भाजपा की छवि धूमिल होती है। प्रदेश ने देखा 15 साल के रमन सरकार के दौरान अधिकारी कर्मचारी तानाशाही के शिकार थे। किसान, शिक्षाकर्मी, नर्स, स्कूल के छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज हुआ था।

भाजयुमो का व्यापम घेराव राजनीतिक नौटंकी

भाजयुमो के व्यापम घेराव को राजनीतिक नौटंकी करार देते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के पास मुद्दे नहीं है। भाजपा के नेताओं ने एक नई परंपरा शुरू की है एक लकीर खींची जब-जब जिस विभाग में बेहतर काम होता है अच्छा काम होता है तो भाजपा के नेता वहां जाकर विरोध करते हैं। जनता में गलत धारणा बनाने के लिए इस प्रकार से प्रदर्शन करते हैं। व्यापम के खिलाफ प्रदर्शन करना इनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button