छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से आदिवासी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, धमतरी में संगठन विस्तार और सिहावा की राजनीतिक स्थिति पर हुई चर्चा

नगरी/धमतरी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से बुधवार को गरियाबंद सर्किट हाउस में आदिवासी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात अमलीपदर प्रवास के दौरान जनक ध्रुव, विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस के नेतृत्व में हुई। बैठक में धमतरी जिले में आदिवासी कांग्रेस के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सिहावा विधानसभा की राजनीतिक परिस्थितियों तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज साक्षी ने धमतरी जिले में संगठन की वर्तमान स्थिति, विभिन्न ब्लॉकों में चल रही गतिविधियों तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आदिवासी कांग्रेस लगातार गांव-गांव तक पहुंचकर आदिवासी समाज, किसानों, युवाओं और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को उठाने का कार्य कर रही है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार सदस्यता अभियान, जनसंपर्क और संगठन विस्तार का कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान सिहावा विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। क्षेत्र में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों, जनआंदोलनों और कांग्रेस की रणनीति को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। साथ ही आने वाले समय में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाकर जनता के बीच प्रभावी भूमिका निभाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज साक्षी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से हुई मुलाकात से संगठन के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने धमतरी जिले में आदिवासी कांग्रेस को और अधिक सक्रिय करने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा सभी वर्गों को साथ लेकर जनता के हितों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आदिवासियों, किसानों, युवाओं, मजदूरों और गरीब वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी। उन्होंने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का भी आह्वान किया।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी आंदोलनों की रूपरेखा, सदस्यता अभियान और क्षेत्रीय स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज साक्षी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव, योगेश मरकाम, लाकेश्वर साहू, जुगल किशोर मरकाम, सखा नेताम, शिवराज नेताम, पीतांबर कुंजाम तथा तूलेश सामरथ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button