छत्तीसगढ़

जीवन रंग’ तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ कला,

कला, प्रतिभा और रचनात्मकता का अनूठा संगम बना धमतरी का छत्रपति शिवाजी मराठा मंगल भवन

जीवन रंग’ तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

कला, प्रतिभा और रचनात्मकता का अनूठा संगम बना धमतरी का छत्रपति शिवाजी मराठा मंगल भवन

धमतरी। बसंत फाउंडेशन छत्तीसगढ़, कुरूद द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘जीवन रंग’ चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी मराठा मंगल भवन, धमतरी में दीप प्रज्वलित कर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों, दिव्यांग प्रतिभाओं एवं विभिन्न कलाकारों की रचनात्मक कृतियों ने कला प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया।

अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम में कुरूद नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर, भखारा पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, कुरूद विधानसभा के पूर्व विधायक लेखराम साहू, युवा समाजसेवी ऋतुराज पवार,मराठा समाज अध्यक्ष दीपक लोंधे, महेंद्र पंडित, चेतन हिंदुजा, दीपक लाखोटिया, कुरूद तहसील साहू समाज अध्यक्ष कृष्णकांत साहू,महिला समाज से राजुला शाह, मीनल गोलछा,भारत भूषण पंचायन, भारती साहू, समाजसेवी सरिता दोषी, लक्ष्मी सोनी, मनोज साहू, हेमंत माला, पूर्व अध्यक्ष चंद्रभूषण, ज्योतिष दादा, दादर सर, राजेश शर्मा सहित अनेक समाजसेवी, कला प्रेमी, अभिभावक एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

अतिथियों ने कला एवं प्रतिभाओं को दिया प्रोत्साहन

ज्योति भानु चंद्राकर ने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ‘जीवन रंग’ जैसे आयोजन बच्चों की कल्पनाशक्ति को नई दिशा देने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने और आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।

 

ज्योति हरख जैन ने कहा कि कला मनुष्य की भावनाओं और संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। बच्चों और कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने वाले ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

 

पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि कला और संस्कृति हमारी पहचान हैं। प्रतिभावान बच्चों को उचित मंच और सम्मान मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।

 

समाजसेवी सरिता दोषी ने कहा कि कला केवल चित्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों की सोच, संवेदना और कल्पनाशक्ति को अभिव्यक्त करने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों में समाज की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

 

आर्टिस्ट बसंत साहू ने बताया ‘जीवन रंग’ का उद्देश्य

 

बसंत फाउंडेशन छत्तीसगढ़, कुरूद के संस्थापक एवं आर्टिस्ट बसंत साहू ने सभी अतिथियों, कला प्रेमियों, समाजसेवियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘जीवन रंग’ केवल चित्रों की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि बच्चों की कल्पना, दिव्यांग प्रतिभाओं की उड़ान, कलाकारों की संवेदना और समाज की सकारात्मक सोच का उत्सव है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और कला के प्रति बच्चों एवं समाज में रुचि बढ़ाना है।

 

22 अगस्त को बाल चित्रकला प्रतियोगिता

 

22 अगस्त को बाल चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी । इसमें पूरे धमतरी जिले से 300 से अधिक बच्चों ने पंजीयन कराया है। प्रतिभागी बच्चों की कला एवं प्रतिभा के अनुरूप उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

23 अगस्त को भव्य समापन एवं सम्मान समारोह

 

23 अगस्त को भव्य समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर पर्यावरण, समाजसेवा, चिकित्सा, कला, साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

कला प्रेमियों से प्रदर्शनी देखने की अपील

 

बसंत फाउंडेशन ने सभी नागरिकों से परिवार, मित्रों एवं बच्चों के साथ छत्रपति शिवाजी मराठा मंगल भवन, धमतरी पहुंचकर ‘जीवन रंग’ चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन करने तथा प्रतिभाशाली बच्चों एवं कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

 

सृजन • सेवा • संस्कार • समर्पण

बसंत फाउंडेशन छत्तीसगढ़ हेतु तत्परता से कार्यरत है

 

*कुरुद के बसंत साहू ने 95% शारीरिक अक्षमता के बावजूद चित्रकला को अपनाकर जीवन को नई दिशा दी। उनकी कला ने उन्हें राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुरस्कार दिलाया और वे हजारों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने।बिस्तर पर लेटे-लेटे खींची गई कुछ आड़ी-तिरछी रेखाएं धीरे-धीरे उनकी जिंदगी का मकसद बन गईं। वर्षों की मेहनत और अभ्यास ने उन्हें ऐसा चित्रकार बना दिया, जिसकी पेंटिंग्स आज देश-विदेश तक पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रपति से सम्मानित बसंत साहू अब सिर्फ कलाकार नहीं, बल्कि हजारों लोगों के लिए प्रेरणा और बच्चों के लिए गुरु बन चुके हैं

Author Desk

Related Articles

Back to top button