छत्तीसगढ़

भखारा-भठेली में 23 सितंबर को होगा अटल आरोग्य लैब का लोकार्पण

विधायक अजय चंद्राकर करेंगे नवनिर्मित डिजिटल स्वास्थ्य जांच प्रयोगशाला का शुभारंभ

भखारा-भठेली में 23 सितंबर को होगा अटल आरोग्य लैब का लोकार्पण

विधायक अजय चंद्राकर करेंगे नवनिर्मित डिजिटल स्वास्थ्य जांच प्रयोगशाला का शुभारंभ

भखारा-नगरवासियों को उन्नत एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाजू स्थित अंबेडकर मांगलिक भवन परिसर में नवनिर्मित अटल आरोग्य लैब का लोकार्पण 23 सितंबर को किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा।

 

अटल आरोग्य लैब के माध्यम से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अनेक प्रकार की लैब जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस सुविधा के तहत ब्लड टेस्ट सहित लगभग 133 से 136 प्रकार की जांच किए जाने की व्यवस्था है, जिससे आम नागरिकों को निजी लैब में होने वाले जांच खर्च से राहत मिलेगी।

 

इस लैब की विशेषता इसकी डिजिटल रिपोर्टिंग व्यवस्था है। जांच के बाद मरीजों को रिपोर्ट के लिए बार-बार अस्पताल आने की आवश्यकता नहीं होगी। जांच रिपोर्ट SMS एवं WhatsApp के माध्यम से सीधे मरीज के मोबाइल फोन पर दूसरे दिन भेजी जाएगी। टेस्ट कराने व्यक्ति आधार कार्ड लेकर जा सकता है।

 

अटल आरोग्य लैब की सुविधा राज्य के जिला अस्पतालों के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक विस्तार किया जा रहा है। भखारा में इस सुविधा के प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर आधुनिक एवं डिजिटल स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सकेगी।

 

विधायक प्रतिनिधि हरख जैन (पप्पू )ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। अटल आरोग्य लैब के माध्यम से निःशुल्क जांच और डिजिटल रिपोर्ट की सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सहज, सुलभ और आधुनिक बनाएगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button