छत्तीसगढ़
पत्नी की कांसे के लोटे से हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

भिलाई। पति ने अपनी पत्नी को चरित्र शंका के चलते मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र के लेबर कैंप की है। जहां पति ने अपनी पत्नी को चरित्र शंका के चलते मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने अपने पत्नी को कांसे के लोटे से हमला किया। जिसके बाद उनकी पत्नी की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।



