सहभागी समाज सेवी संस्था के पदाधिकारियों ने की महापौर से मुलाकात
धमतरी – महापौर विजय देवांगन नगर पालिक निगम जिला धमतरी छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास दिलाने हेतु महापौर से निवेदन किया गया और सहभागी समाज सेवी संस्था के द्वारा बताया गया, कि साल्हेवार पारा स्थित वार्ड वासियों का प्रधानमंत्री आवास के नाम से नगर पालिक निगम मे दस्तावेज जमा किया जा चुका है जिसकी जानकारी महापौर को दिया गया। महापौर विजय देवांगन द्वारा हितग्राहियों का आधार नंबर से आवास योजना की कार्य प्रगति जानकारी दिया गया एवं महापौर द्वारा बताया गया कि सभी पात्र हितग्राहियों को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास मिलने का आश्वासन दिया गया। हितग्राही सहभागी समाज सेवी संस्था जो कि एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं जो कि विवेकानंद धमतरी स्थित है संस्था के डायरेक्टर बसंत यादव एवं सचिव कलावती कश्यप,सहभागी समाज सेवी संस्था के प्रोग्राम मैनेजर कोमलेश्वर साहू व रविंद्र सेन अकाउंटेंट, प्रिती सिंहा (काउन्सलर) ओआरडब्लू चंद्रदेव मरकाम एवं कविता साहू की उपस्थिति रही साथ ही साल्हेवार पारा संस्था से जुडे़ पुजा साहू, गोमती प्रधान,सरस्वती जगत, गिलासो जगत, लता जगत, सजमणी जगत,तारा नेताम, भारती नेताम,रेवती नेताम, गुंजा जगत, संगीता नागेश उपस्थिति रही।




