आराध्य गरबा में बॉलीवुड सितारों की होगी खास शिरकत
अवनीत कौर, डेजी शाह और कवयित्री अनामिका अंबर जैन लगाएंगी गरबा की शाम में चार चांद; पांचवें वर्ष भी आयोजन पूर्णतः नि:शुल्क
आराध्य गरबा में बॉलीवुड सितारों की होगी खास शिरकत
अवनीत कौर, डेजी शाह और कवयित्री अनामिका अंबर जैन लगाएंगी गरबा की शाम में चार चांद; पांचवें वर्ष भी आयोजन पूर्णतः नि:शुल्क
धमतरी। धर्मप्रेमी समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं. राजेश शर्मा के आयोजन में शहर का बहुप्रतीक्षित ‘आराध्य गरबा’ इस वर्ष लगातार पांचवें वर्ष भव्य स्वरूप में आयोजित होने जा रहा है। हर्दिहा साहू समाज गरबा ग्राउंड में होने वाले इस आयोजन में बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस अवनीत कौर, डेजी शाह और लोकप्रिय कवयित्री अनामिका अंबर जैन विशेष रूप से शिरकत करेंगी।
आयोजकों के अनुसार आराध्य गरबा में गरबा प्रेमियों के लिए प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा, हालांकि आयोजन में शामिल होने के लिए पूर्व पंजीयन कर एंट्री पास प्राप्त करना अनिवार्य होगा। प्रतिभागी महालक्ष्मी बिजनेस पार्क, रायपुर रोड में फॉर्म भरकर अपना पास प्राप्त कर सकेंगे। आयोजन को लेकर शहरवासियों और गरबा प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
भव्य साज-सज्जा और स्पेशल इफेक्ट्स होंगे आकर्षण
आराध्य गरबा को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए शानदार क्वालिटी के लीनियर साउंड, लाइटिंग, स्पेशल इफेक्ट्स और आकर्षक साज-सज्जा की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन के दौरान गरबा के साथ अलग-अलग थीम और ड्रेस कोड भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए आयोजन समिति के सदस्य महालक्ष्मी बिजनेस पार्क में एकत्र हुए, जहां गरबा के प्रारंभ से अंतिम दिवस तक की तैयारियों, थीम, ड्रेस कोड और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें अंतिम स्वरूप दिया गया।
ग्राउंड का लेआउट भी हुआ फाइनल
आयोजक पं. राजेश शर्मा, इंजीनियर राहुल दूगड़ सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने हर्दिहा साहू समाज स्थित गरबा ग्राउंड का निरीक्षण कर लेआउट फाइनल किया। इसमें गरबा खेलने वाले प्रतिभागियों के लिए स्थान, दर्शक दीर्घा, कैंटीन, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप दिया गया है, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
आयोजन की तैयारियों में प्रकाश शर्मा, योगेश रायचूरा, महेंद्र पंडित, विकास शर्मा, लोकेश डागा, शुभांक मिश्रा, सूरज शर्मा, तुषार सोनी, आदित्य पंसारी, रवि शर्मा, सुभाष चंद्राकर, अभिषेक शर्मा, निशांत सिन्हा, तनवीर सिन्हा, राजा शर्मा, जगत शर्मा, निशु तिवारी, राखी रायचूरा, बरखा शर्मा, प्राची सोनी, विशाखा शर्मा, हर्षा माहेश्वरी, डॉ. अपूर्व पवार, शिष्या त्रिपाठी, सारिका रावत, कृतिका मुलवानी, श्वेता राठी, पिंकी सोनवानी एवं आशी दीवान सहित आयोजन समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।
आयोजकों ने शहरवासियों एवं गरबा प्रेमियों से पंजीयन कराकर समय पर एंट्री पास प्राप्त करने की अपील की है।


