छत्तीसगढ़

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने ली चुनावी तैयारियों की समीक्षा बैठक

धमतरी – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों की समीक्षा करने बुधवार को भाजपा कार्यालय कुरुद पहुंचे।जहां विधायक अजय चंद्राकर सहित कार्यक्ताओं ने उनका स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कार्यक्ताओ की बैठक में कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शीर्ष नेताओं की शंखनाद से भूपेश बघेल की सरकार हिल गई है और भाजपा कार्यक्ताओ ने प्रदेश मे राजनीति का वातावरण बदल दिया है। साव ने आगे कहा कि प्रदेश मे भाजपा 15 साल सत्ता मे रहकर सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा और विभिन्न वर्गो के लिए विकास के लिए निरंतर अनेकों कार्य किए। जबकि कांग्रेस की भूपेश सरकार में विकास का मतलब चारो तरफ लूट, भ्रष्टाचार ,धर्मांतरण ,लव जिहाद है।
श्री साव ने सुकमा जिले के एर्राबोर मे संचालित कन्या आवासीय पोटा केबिन स्कूल के मासूम छात्र के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को भूपेश सरकार ने दबाने का प्रयास किया है। श्री साव ने बताया कि एक अप्रेल से आज तक कवर्धा के बिरहनपुर गाँव मे धारा 144 और कर्फ्यू लगाकर प्रदेश मे अराजकता फैलाने का काम किया है ।
इस अवसर पर विधायक अजय चंद्राकर, प्रदेश मंत्री रामू रोहरा, भाजपा जिला प्रभारी नीलू शर्मा, विधान सभा प्रभारी आशु चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष शशि ठाकुर, निरजन सिन्हा, श्याम साहू, पंकज सिन्हा, कविन्द्र जैन, अरविन्द मुंडी, आदर्श चंद्राकर, हरिशंकर सोनवानी, दुलेशर पटेल , रविकान्त चंद्राकर, ज्योति भानु चंद्राकर ,त्रिलोक जैन ,गोकरण साहू, कुलेश्वर चंद्राकर, वीरेंद्र साहू, आनंद यदु ,पुष्पेंद्र साहू, होरी लाल ,झगेश्वर ध्रुव ,राजेश साहू , कृष्णकान्त साहू, चेतन साहू ,अनुराग चंद्राकर ,टिकेश साहू, प्रभात बैस, चोवाराम साहू, छात्रपल बैस , कमलेश चंद्राकर , केशव चंद्राकर, जागृति साहू ,देवकी रात्रे, गीतेश्वरी साहू, सहित विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में , उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button