छत्तीसगढ़

आजादी के पर्व का ज़िला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल में होगा आयोजित

समारोह के सफल संचालन के लिए ज़िला स्तरीय अधिकारियों को कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने सौंपी जिम्मेदारी

धमतरी – कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी के लिए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सुबह नौ बजे से स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को गरिमामय और रूचिपूर्ण तरीके से मनाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर रघुवंशी ने सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों में की जाने वाली रोशनी के साथ ही निजी संस्थाओं में भी ध्वज फहराने और रात में भवनों में रोशनी करने की अपील की है। ज्ञात हो कि स्वंतत्रता दिवस समारोह में नक्सली हिंसा के शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी कार्यालयों में सुबह साढ़े सात बजे तक ध्वजारोहरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान ध्वजारोहण में पूरी सावधानी बरतने भी कहा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव को सम्पूर्ण समारोह का प्रभारी बनाया गया है। बैठक में समारोह के सफल संचालन के लिए कलेक्टर रघुवंशी ने मुख्य समारोह स्थल की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कर लेने के निर्देश आयुक्त नगर निगम को दिए हैं। साथ ही मंच, निमंत्रण कार्ड छपाने, आगंतुकों का स्वागत, कानून व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, माइक, जनरेटर, मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, मार्च पास्ट इत्यादि के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा और इसका पालन गंभीरता से करने के निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि डॉ.शोभारांम देवांगन स्कूल परिसर में अंतिम अभ्यास कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में 13 अगस्त को सुबह नौ बजे होगा, जिसमें सभी प्रभारी अधिकारी अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 13 एवं 15 अगस्त को एम्बूलेंस, दवाई एवं चिकित्सा दल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का दायित्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की होगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button