भाजपा सत्ता में करेगी वापसी- अरुण साव
धमतरी – मिशन2023 में खोई सत्ता वापस पाने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने निकले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि इस बार भूपेश बघेल सरकार की दिन पूरे हो गए हैं।हम वापस सत्ता पर काबिज होने वाले हैं।जिस हेतु कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
छत्तीसगढ़ भाजपा के कार्यक्रम अनुसार 90 विधानसभा के दौरे पर निकले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव बुधवार को कुरूद पहुंचे।जहां बैठक के बाद भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि 2023 में होने वाले चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और निश्चित तौर पर ही हम छत्तीसगढ़ की भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेंगे। मिशन2023 की क्या तैयारी है पूछे जाने पर साव ने बताया कि केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्यकारी योजनाओ से जनता को रूबरू कराते हुए छ ग की भूपेश सरकार की वादाखिलाफी, घोटालों का पिटारा जनता के समक्ष रख किसानो की दुर्दशा, कानून और स्वास्थ्य की बदहाली की को जनता जनार्दन तक ले जाएंगे और सरकार पर अटैक करेंगे । विपक्ष द्वारा बनाए गए गठबंधन का नाम इंडिया दिए जाने के सवाल पर अरुण साव ने कहा कि नाम रखने से सत्यता नहीं बदल जाती। पुरे देश की जनता जानती है कि इन दलों की पृष्ठभूमि क्या रही है। इनका इतिहास क्या रहा है। इनका कार्य क्या रहा है। इसलिए पहले भी फेल होते रहे हैं और इस बार भी जानते हैं ।छग के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के मणिपुर की घटना पर केंद्र सरकार पर तंज कसे जाने के सवाल पर साव ने कहा कि जिनकी बात सरगुजा संभाग में नहीं सुनी जाती ,छत्तीसगढ़ सरकार में नहीं सुनी जाती ।हजारों नवजात शिशु जिनके विभाग (स्वास्थ्य) की लापरवाही के चलते मर जाते हैं । प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल ऐसे में उनकी बातों का क्या तुक – क्या वजूद ।उन्होंने कहा कि हम मिशन2023 में कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार से सत्ता छीन भाजपा की सत्ता में पुनः वापसी होगी।




