छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ : पटरी से ट्रेन के 12 डब्बे उतरे, मचा हड़कंप, रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे

रायपुर। जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा में मालगाड़ी के 12 डब्बे पटरी से उतर गए हैं। हादसे से अप-डाउन रेलवे ट्रैक प्रभावित हो गया है। घटना की जानकारी लगते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर हैं। मुंबई हावड़ा रेल लाइन पर यह हादसा हुआ है।



