छत्तीसगढ़
रेलवे ट्रैक पर मिली रेलवे कर्मी की सिर कटी लाश

रायपुर। रेलवे ट्रैक के किनारे रेलकर्मी की सिर कटी लाश मिलने का मामला सामने आया है। घटना तोरवा थाना इलाके के लालखदान रेलवे फाटक के पास की है। शुक्रवार सुबह मिली लाश की पहचान रेलवे जोनल ऑफिस में पदस्थ राजेश कुमार उरांव के तौर पर हुई है। तोरवा पुलिस हत्या या आत्महत्या के एंगल से जांच में जुटी है।



