छत्तीसगढ़

संयंत्र में सिलेंडर ब्लास्ट से 3 श्रमिकों की मौत मामले में 8 आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

बलौदा बाजार( प्रखर )। 18 जुलाई को थाना सुहेला क्षेत्र अंतर्गत अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी में ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट होने से वहां पर कार्य कर रहे संयंत्र के 03 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उचित इलाज हेतु हास्पिटल पहुंचाया गया। हॉस्पिटल पहुंचने पर उक्त तीनों घायलों को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया।


मृतकों के नाम
01 लाखेश कुमार गायकवाड पिता रामकुमार उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम कुथरौद

  1. शत्रुघ्न लाल वर्मा पिता मनोहर वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मुड़पार
  2. उमेश कुमार वर्मा पिता रेवाराम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सरपोंगा

कि घटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार जवं एसडीओपी बलौदाबाजार सुभाष दास के मार्गदर्शन में निरीक्षक नकुल ठाकुर थाना प्रभारी एवं सुहेला थाना की पुलिस टीम द्वारा संपूर्ण घटनाक्रम की जांच कार्यवाही प्रारंभ किया गया। जांच क्रम में प्रथम दृष्टया संयंत्र प्रबंधन एवं संयंत्र में कार्य कर रहे जय माता दी कंस्ट्रक्शन ठेकेदार एवं अन्य द्वारा खतरनाक विस्फोटक पदार्थ से संपीड़ित आक्सीजन सिलेंडर का असुरक्षित शिफ्टिंग एवं हैंडलिंग करना पाया गया, जिसमें विस्फोट होने से 03 श्रमिकों की मृत्यु हो गई। कि प्रकरण में आज दिनांक 28.07.2023 जय माता दी कंस्ट्रक्शन ठेकेदार, सुपरवाइजर एवं अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट यूनिट हेड सहित 08 नामजद आरोपियों के विरुद्ध थाना सुहेला में अपराध क्र. 133/2023 धारा 286,304,34

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button