छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लौटाई चिटफंड के पीड़ित निवेशकों की राशि

रायपुर। चिटफंड के पीड़ित निवेशकों को न्याय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राहत देते हुए 35 हजार 378 पीड़ित निवेशकों के खाते में 4 करोड़ 13 लाख 88 हजार 996 रूपये की राशि लौटाई। राज्य सरकार द्वारा अब तक 81 हजार 204 निवेशकों को 37 करोड़ 92 लाख 99 हजार 656 रूपये की राशि लौटाई है। छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की गई। अब तक 208 चिटफंड कंपनियों के खिलाफ 462 प्रकरण दर्ज, 700 से अधिक डायरेक्टर्स/ पदाधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से 90 प्रतिशत पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के मामले हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button