छत्तीसगढ़राजनीति

मोदी सरकार के रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को प्रयोगशाला बना दिया, भाजपा के 9 सांसद जनता की समस्याओं पर मौन रहते हैं : दीपक बैज

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव के द्वारा रेल मंत्री को आभार व्यक्त करने पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के रेल यात्रियों को समय पर ट्रेन नहीं मिल रहा है। पहले से आरक्षित की गई ट्रेन की टिकट रद्द कर दी जाती है आधे रास्ते में रेल यात्रियों को उतारकर ट्रेनें रद्द होती है। प्रदेश के रेल यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है। प्रदेश की जनता रेल मंत्रालय के इस व्यवहार से खफा है ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव रेल मंत्री को आभार व्यक्त कर रेल यात्रियों के जख्मों में नमक छिड़क रहे हैं। ट्रेन के लिए भटक रहे यात्रियों का उपहास उड़ा रहे है।

दीपक बैज ने कहा कि बीते 3 साल और 5 माह में रायपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। लोकल ट्रेनों को खड़ी कर दिया गया और सिर्फ मालगाड़ी को चलाया गया ताकि प्रदेश से कोयला बॉक्साइट आयरन ओर को ले जाया जा सके और रेल यात्री को हो रही असुविधा को नजरअंदाज किया गया। जब भी ट्रेनें रद्द हुई तब भाजपा के 9 सांसद मौन रहते थे और प्रदेश की रेल यात्री की समस्याओं पर चर्चा करने से भागते थे।

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस शासन काल के समय से नियमित चलने वाली एक्सप्रेस सुपरफास्ट एवं पैसेंजर ट्रेनों को बंद किया गया इसका मुख्य कारण था मोदी सरकार का रेलवे को निजीकरण की ओर ले जाना। वंदे भारत ट्रेन शुरू करने के नाम से ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा के नेता जब प्रदेश से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को बंद किया गया, डिब्बा की संख्या में कटौती किया गया, वंदे भारत ट्रेन की जगह महंगी दरों वाली तेजस को शुरू किया गया तब भी भाजपा के नेता मौन थे तेजस को बंद करके फिर वंदे भारत शुरू किया गया तब भी भाजपा के नेता मौन है। मोदी सरकार के रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को प्रयोगशाला बना दिया है और भाजपा के 9 सांसद जनता की समस्याओं पर मौन रहते हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button