मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया आदिवासी जनप्रतिनिधियों का अपमान-रामेश्वर मरकाम
धमतरी:-आदिवासी समाज की कई वर्षों के संघर्ष के बाद रायपुर जय स्तंभ चौक में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह जी की आदमकद प्रतिमा स्थापना किया जा रहा है। 12 अगस्त शनिवार को जयस्तंभ चौक में बकायदा शहिद वीर नारायण सिंह जी के प्रतिमा के अनावरण में कार्यक्रम में आयोजित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज के पुरोधा के प्रतिमा अनावरण में एक भी आदिवासी विधायक या मंत्री को नहीं बुलाया गया है। इस मामले में सर्व आदिवासी समाज के मीडिया प्रभारी रामेश्वर मरकाम ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज के तमाम जनप्रतिनिधि या मंत्री और नेता को अतिथि नही बनाया जाना मुख्यमंत्री के आदिवासी विरोधी नीति को दर्शाता है। ऐसा करके प्रदेश के मुखिया ने न सिर्फ आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियों का अपमान किया है बल्कि आदिवासी समाज का भी अपमान किया है। इससे संपूर्ण आदिवासी समाज मे अपने आपको अपमानित महसूस कर रहा है। सर्व आदिवासी समाज की मीडिया प्रभारी रामेश्वर मरकाम ने बताया कि लंबी प्रतीक्षा के बाद रायपुर की आखिरकार जय स्तंभ चौक में आदिवासी समाज के गौरव एवं छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण जी की प्रतिमा की स्थापना और उनका अनावरण किया जा रहा है। ऐसे समय में समाज को सभी मुखियाओं को आमंत्रण दिया जाना चाहिये था। इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार की मानसिकता आदिवासी विरोधी है।




